- Sponsored -
मेदिनीनगर: पलामू के सतबरवा थाना क्षेत्र के रबदा गांव में एक महिला ने अपनी एक साल की बच्ची के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका 25 वषीर्या लाखो देवी रबदा गांव निवासी जीतन सिंह की पत्नी थी। बताया जाता है कि वह अपनी 1 वर्षीय पुत्री टहली कुमारी को साथ लेकर फांसी के फंदे पर झूल गई। सोमवार की देर शाम सूचना मिलते ही सतबरवा थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।
- Sponsored -
शव को अपने कब्जे में लेकर स्वजनों से पूछताछ कर रही है। दोनों के गले में रस्सी के निशान हैं। बताया जाता है कि मां ने पहले अपनी बच्ची को रस्सी से गला घोंटकर मार डाला। इसके बाद स्वयं नायलन की रस्सी घर की कंडी में बांधकर फंदे से झूल गई। मृतक लाखो की मां व बगल की दो औरतों ने रस्सी को काटकर झूलते हुए शव को उतारा। इसके बाद कई ग्रामीणों ने इसकी तत्काल सूचना सतबरवा थाना पुलिस को दी।
जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी राहुल कुमार दोनों मां बेटी के शव को कब्जे में लेकर थाना ले गई है। समाचार लिखे जाने मृतका के पति जीतन सिंह से पुलिस पूछताछ कर रही है। अभी पुलिस कुछ भी बताने से बच रही है। इधर प्रशिक्षु आइपीएस सह मेदिनीनगर के एसडीपीओ के. विजय शंकर ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतका की मां व घर के अगल-बगल के लोगों से पूछताछ की।
- Sponsored -
Comments are closed.