- Sponsored -
रांची: इन दिनो झारखंड में ठंड का प्रोकाप छाया हुआ है। ऐसे में झारखंड की राजधानी में भी काराके की ठंड पर रही है। ठंड को देखते हुए मौसम विभाग ने भी चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग का कहना है की आने वाले तीन चार दिनो में ठंड और बढ़ने वाली है। राज्य के कई जिलों का न्यूनतम तापमान एक बार फिर से 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के दक्षिणी भाग यानी पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला–खरसावां जिले में सुबह में कोहरे या धुंध के बाद आंशिक बादल छा सकते है, जबकि शेष भागों में कोहरे या धुंध के बाद आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। राज्य में अगले दो दिनों के दौरान रात के तापमान में धीरे–धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके बाद अगले दो दिनों में इसमें किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 9 डिग्री की गिरावट
- Sponsored -
रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार कुहासे और उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवा के कारण झारखंड में कनकनी काफी बढ़ी है। पिछले 3 तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 9 डिग्री नीचे गिर गया है। आने वाले दो दिनों के दौरान राज्य में ऐसी स्थिति बनी रहेगी। बादल छंटने के बाद ठंड में और बढ़ोतरी होगी। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि मकर संक्रांति के बाद थोड़ी राहत मिल सकती है।
- Sponsored -
गिरिडीह का न्यूनतम तापमान सबसे कम 9.1 डिग्री सेल्सियस
राज्य में पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा। राज्य में कहीं–कहीं हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहा, जबकि एक–दो स्थानों पर शीतलहर का असर देखने को मिला। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस गिरिडीह में दर्ज किया गया। रांची का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री, जमशेदपुर का 11.8, डालटनगंज का 9.9, बोकारो का 10.5, चाईबासा का 12.6, देवघर का 9.6, गिरिडीह का 9.1, खूंटी का 11.4, रामगढ़ का 10.1 और सिमडेगा का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
- Sponsored -
Comments are closed.