- Sponsored -
10 लाख का इनामी नक्सली बलराम उरांव, दसरथ खेरवार, सैलेश्वर उरांव, शैलेंद्र व महिला नक्सली की पकड़े जाने की सूचना
- Sponsored -
कयूम खान
लोहरदगा: लोहरदगा-लातेहार सीमावर्ती इलाकों में नक्सलियों के विरूद्ध चल रही अभियान अब कामयाबी के मंजिल के करीब पहुंच गई है। शुक्रवार-शनिवार को पिछले 24 घंटे में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। आधा दर्जन से अधिक नक्सलियों को दबोच लिए जाने की बातें बताई जा रही है। जिसमें जोनल कमांडर बलराम गंझू समेत कम से कम चार बड़े माओवादी कमांडर हो सकते हैं। हालांकि अब तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। सूत्रों की माने तो कुख्यात माओवादी रिजनल कमांडर रविंद्र गंझू अब तक बचता रहा है। सीआरपीएफ 209 कोबरा बटालियन, 203 बटालियन, सीआरपीएफ 158 बटालियन झारखंड जगुआर और जिला बल के जवानों के संयुक्त घेराबंदी से अत्यधिक दबाव और भारी पड़ता देख दो-चार की संख्याओं में होकर नक्सली सिविल ड्रेस में अलग-अलग दिशाओं से भागने की कोशिश कर रहे हैं। जिनमें से देवरिया के जंगलों से कोबरा 209 बटालियन के जवानों ने चार नक्सलियों, जिनमें 10 लाख का इनामी नक्सली बलराम उरांव, दसरथ खेरवार, सैलेश्वर उरांव, शैलेंद्र व महिला नक्सली को धर दबोचा। जबकि 203 बटालियन ने अलग-अलग दो जगहों से आधे दर्जन के करीब नक्सलियों को दबोचे में कामयाब हुई है। सिर्फ इतना ही नहीं सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान बड़ी मात्रा में कारतूस, एक हथियार और कई अन्य सामग्री बरामद की है।
- Sponsored -
Comments are closed.