- Sponsored -
– बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन किया गया
- Sponsored -
– होटवार में 1 से 4 मार्च तक आयोजित राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 1000 से अधिक बच्चे, कोच, मैनेजर लेंगे हिस्सा
रांची। खेल-कूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड की ओर से स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में 1 से 4 मार्च तक आयोजित राज्य स्तरीय खेल प्रतिभा चयन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 20 से अधिक जिलों के खिलाड़ी रांची पहुंच गए। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी राज्य में संचालित आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केन्द्र एथलेटिक्स, फुटबॉल (बालक/बालिका), बैडमिंटन ( बालक), वॉलीबॉल (बालिका) क्रीड़ा प्रशिक्षण केन्द्र में प्रवेश हेतु प्रतिभा चयन प्रतियोगिता में भाग लेंगे। बच्चों का जेनरल टेस्ट सुबह 8 बजे से आयोजित किया जाएगा। जिसमें उचाई, वजन ,30 मीटर दौड़, बॉल थ्रो,10 गुना 6 सटल रन, वर्टिकल जंप,800 मी दौड़ होगा। पुनः चार खेलों के लिए तीन- तीन स्पेसिफिक टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। जेनरल टेस्ट के लिए झारखंड एथलेटिक्स संघ के 20 योग्य तकनीकी पदाधिकारी एवं
स्पेसिफिक टेस्ट के लिए खेल निदेशालय एवं जएसएसपीएस के आठ खेल प्रशिक्षक बच्चों के चयन प्रतियोगिता के लिए टेस्ट कराएंगे। वहीं, खेल निदेशालय के खेल मित्र व खेल अधिकारी चयन प्रतियोगिता में अपना भरपूर सहयोग कर रहे हैं। अन्तिम रूप से चयनित खिलाड़ी राज्य सरकार के संचालित आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
- Sponsored -
Comments are closed.