Live 7 Bharat
जनता की आवाज

भ्रष्ट इंजीनियर के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई: कई ठिकानों पर छापेमारी

- Sponsored -

पटना: बिहार में एक भ्रष्ट लोकसेवक पर अवैध संपत्ति अर्जित करने के आरोप में निगरानी विभाग ने शिकंजा कस दिया है। पटना के शहरी विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता अनिल कुमार यादव के ठिकानों पर विशेष निगरानी की टीम छापेमारी कर रही है। स्पेशल विजिलेंस यूनिट के पदाधिकारी आरोपी इंजीनियर के आवास और कार्यालय में रेड कर रही है। आरोप है कि अनिल यादव ने सरकार पद और पावर का दुरूपयोग करते हुए 9841366 रुपये आय से अधिक संपत्ति बनाई है। कोर्ट से सर्च वारंट मिलने के बाद आरोपी के घर और दफ्तर में एसवीयू की टीम पहुंची है। एडीजी नैयर हसनैन खान ने इसकी पुष्टि की है। बिहार में इन दिनों भ्रष्टाचार कर संपत्ति बनाने वाले लोकसेवकों पर लगातार हथौड़ा चल रहा है।आरोपी इंजीनियर अनिल कुमार यादव का आवास शास्त्री नगर थाना के पुनाईचक में एक अपार्टमेंट में है। वहीं एक फ्लैट लेकर अनिल यादव रहते हैं और आवास पर ठेकेदारों को बुलाकर अवैध कमाई करते हैं। तत्काल अनिल यादव पटना के शहरी विकास एवं आवास विभाग के कार्यपालक अभियंता के पद पर तैनात हैं। स्पेशल विजिलेंस यूनिट विशेष निगरानी न्यायाधीश के द्वारा जारी वारंट के आधार पर यह कार्रवाई कर रही है। एडीजी निगरानी नैयर हसनैन खान ने छापेमारी की पुष्टि की है। हालांकि, बरामदगी को लेकर किसी पदाधिकारी ने कोई जानकारी नहीं दी है।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: