- Sponsored -
आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। भारत से शुरू हुआ, योग का यह महापर्व अब पूरी दुनिया भर में मनाया जा रहा हैं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुवात 2015 में हुई थी और आज इसका 8वा संस्करण पूरे विश्व भर में मनाया जा रहा हैं। इस खास मौके पर दुनिया भर के तमाम लोग योग को लेकर विभिन्न तरह के कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं।
इस कड़ी में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद मैसूर में मौजूद हैं और यहां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में उन्होंने हिस्सा लिया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने ना केवल योग किया बल्कि देशवासियों के नाम संदेश भी दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि योग दिवस आज विश्व पर्व बन चुका है और भारत से इसकी शुरुआत हुई थी, वह आज दुनिया भर में फैल चुका है। योग दिवस पर अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा है कि दुनिया के लोगों के लिए योग केवल part of life नहीं, बल्कि योग अब way of life बन रहा है।
- Sponsored -
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी हमने इस बार “Guardian Ring of Yoga” का ऐसा ही अभिनव प्रयोग विश्व भर में हो रहा है। दुनिया के अलग-अलग देशों में सूर्योदय के साथ, सूर्य की गति के साथ, लोग योग कर रहे हैं। भारत में हम इस बार योग दिवस हम एक ऐसे समय पर मना रहे हैं जब देश अपनी आजादी के 75वें वर्ष का पर्व मना रहा है, अमृत महोत्सव मना रहा है। पीएम ने कहा कि योग दिवस की ये व्यापकता, ये स्वीकार्यता भारत की उस अमृत भावना की स्वीकार्यता है जिसने भारत के स्वतन्त्रता संग्राम को ऊर्जा दी थी।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि योग अब एक वैश्विक पर्व बन गया है। योग किसी व्यक्ति मात्र के लिए नहीं, संपूर्ण मानवता के लिए है। इसलिए, इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम है- Yoga for humanity. मैसूरू जैसे भारत के आध्यात्मिक केन्द्रों ने जिस योग-ऊर्जा को सदियों से पोषित किया, आज वो योग ऊर्जा विश्व स्वास्थ्य को दिशा दे रही है। आज योग वैश्विक सहयोग का पारस्परिक आधार बन रहा है। आज योग मानव मात्र को निरोग जीवन का विश्वास दे रहा है।
- Sponsored -
Comments are closed.