Live 7 Bharat
जनता की आवाज

मोदी ने नीरज की ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई

- Sponsored -

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता नीरज चोपड़ा को उनकी ऐतिहासिक जीत पर बधाई देते हुए शनिवार को कहा कि यह भारतीय खेलों के लिए एक विशेष क्षण है।
श्री मोदी ने ट्वीट करके नीरज को बधाई दी और कहा,‘‘ हमारे सबसे प्रतिष्ठित एथलीटों में से एक द्वारा एक बड़ी उपलब्धि! विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ऐतिहासिक रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई। यह भारतीय खेलों के लिए एक विशेष क्षण है। नीरज को उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।’’ नीरज ने शनिवार (भारत में रविवार सुबह) को इतिहास रचते हुए विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की भाला फेंक प्रतियोगिता में रजत पदक जीता।
उन्होंने अमेरिका के यूजीन में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में 88.13 मीटर के थ्रो के साथ भारत को 19 साल बाद पदक दिलाया। इससे पहले भारत का एकलौता विश्व चैंपियनशिप पदक 2003 में आया था, जब अंजू बॉबी जॉर्ज ने महिला लंबी कूद में कांस्य पदक जीता था।
इसी के साथ नीरज विश्व चैंपियनशिप में भारत के लिये पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय और पहले पुरुष एथलीट बन गये।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: