- Sponsored -
धनबाद : कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा है कि मोदी सरकार देश में विकास की जगह नफरत का माहौल पैदा किया है। यह सरकार जितना दिन रहेगी नफरत का माहौल उतना ही बढ़ता जाएगा। इसलिए जरूरी है कि मोदी सरकार को उखाड़ फेंका जाए। देश की जनता यह बात समझ चुकी है। इस कारण, मोदी सरकार का 2024 में जाना तय है। अविनाश पांडेय ने शनिवार की सुबह यहां बैंक मोड़ में कांग्रेस की गौरव यात्रा को कतरास के लिए रवाना करते हुए यह बातें कहीं। उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजयकुमार दुबे, झरिया की विधायक पूर्णिमा सिंह, जिला संयोजक जयशंकर पाठक, जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह, संतोष कुमार सिंह, मदन महतो, शमशेर आलम, विजय कुमार सिंह, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता मौजूद थे।विदित हो कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर कांग्रेस सभी जिलों में नौ अगस्त से 75 किमी. की गौरव यात्रा निकाली है। यात्रा का आज पांचवा दिन है। शनिवार की सुबह करीब आठ बजे गौरव यात्रा बैंकमोड़ से शुरू हुई है। प्रदेश प्रभारी समेत तमाम नेता व कार्यकर्ता इस यात्रा में शामिल हैं। मटकुरिया के बाद प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय एवं प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर बरही के लिए निकल गए। बरही की गौरव यात्रा मेंं भी दोनों नेताओं को शामिल होना है। तिरंगा झंडा लेकर पदयात्रा में शामिल कांग्रेसी काफी उत्साह में नजर आ रहे हैं। इस मौके पर वैभव सिन्हा, अशोक कुमार सिंह, नवीन सिंह, नवनीत नीरज,कार्यकारी जिलाध्यक्ष द्वय शंकर प्रजापति व रविंद्र वर्मा, सुल्तान अहमद, ललन चौबे, मुख्तार खान, योगेंद्र सिंह योगी, राजेश्वर सिंह ,मनोज यादव, पंकज मिश्रा, अनवर शमीम, एहसान खान,आमिर हाशमी, कुमार गौरव,गोपाल कृष्ण चौधरी,सीता राणा,जाहिर अंसारी, प्रीतम रवानी, हुमायूं रजा, पप्पू कुमार तिवारी, नाजिम आलम, बबलू दास, वीरेंद्र गुप्ता, इम्तियाज अली, पिंटू तुरी, राजीव रंजन चौबे, भगवान दास, बिल्किस खानम, डीएन यादव, हरेंद्र शाही,आसिफ रजा, पंकज सिंह आदि उपस्थित थे।
- Sponsored -
Comments are closed.