Live 7 Bharat
जनता की आवाज

विधानसभा सत्र के दौरान मंत्री जगरनाथ महतो की  बिगड़ी तबीयत, पारस अस्पताल में भर्ती

- Sponsored -

रांची: झारखंड में विधानसभा सत्र के दौरान अचानक शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए धुर्वा स्थित पारस हॉस्पिटल ले जाया गया है। इसकी जानकारी सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, आज विधानसभा सत्र के दौरान झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ जी की तबीयत अचानक खराब हो जाने की सूचना है। उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें स्वस्थ रखें और वे जल्द ठीक होकर जनसेवा के काम में लगे रहें।

- Sponsored -

जानकारी के अनुसार, विधानसभा में शिक्षा मंत्री की तबीयत बिगड़ गयी। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें निकट के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें क्या हुआ है। जगरनाथ महतो पिछले साल लंबे समय तक लीवर की समस्या से ग्रसित थे। उनका लीवर ट्रांसप्लांट भी किया गया है। चेन्नई के एक अस्पताल में उनका इलाज हुआ था।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: