- Sponsored -
शाहिर रजा खान
- Sponsored -
कुडू-लोहरदगा: झारखण्ड सरकार के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख बुधवार 2 फरवरी को रांची से सड़क मार्ग से गढवा जाने के क्रम में कुडू पहुंचे। उनके साथ वरिष्ट कांग्रेसी और पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा और संजय पासवान भी थे। जहां बस स्टैंड में युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव फहद खान के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और स्थानीय समर्थकों ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत क़िया। ततपश्चात सभी ने बस स्टैंड में स्थापित शहीद वीर बुधु भगत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रधांजलि अर्पित की। इस दौरान फहद खान ने कार्यकर्ताओं का परिचय कराया। श्री पत्रलेख ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार स्वीकार किया और पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मुलाक़ात की और उपस्थित कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने के मुद्दों पर बात कर सरकार द्वारा चलाई जारही जनहित की योजनाओं के बारे में संछेप में चर्चा की। मौके पर बिस सूत्री अध्यक्ष सदरूल अंसारी, विक्की खान, मुनीम अंसारी, अरशद अंसारी, मजीद अंसारी, गुड्डू पासवान, रमेश लोहरा, फैसल खान, जिब्रील खलीफा, शाहे आलम, मो साजिद, अरशद खान सहित कई कार्यकर्त्ता और समर्थक उपस्थित थे।
- Sponsored -
Comments are closed.