- Sponsored -
झरिया: तिसरा थाना क्षेत्र के एमओसीपी में बीसीसीएल अधिकारी के बंद आवास से अपराधियों ने 30 हजार नगद, जेवरात,लैपटॉप सहित 2 लाख से अधिक की संपत्ति चुरा ली। घटना के वक्त गृहस्वामी सह जीनागोरा परियोजना के सहायक खान प्रबंधक ललन झा अपने परिजन के साथ इलाज करवाने दिल्ली गए थे। घर पर कोई नही था। घटना 22 दिसंबर की रात का है सूचना पर गृहस्वामी दिल्ली से वापस लौट तिसरा पुलिस से लिखित शिकायत की है।
घटना के वक्त दिल्ली में थे परिजन:
सूचना के अनुसार घटना के समय आवास में कोई नहीं था। इसका फायदा अपराधियों ने उठाया। जबकि महज कुछ दूरी पर सीआईएसएफ बल की तैनाती है। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी गृहस्वामी ललन झा को मोबाइल से दी। ललन झा दिल्ली से रविवार की सुबह एमओसीपी स्थित आवास पहुंचे। तब घटना की पूरी जानकारी मिली। घर के अंदर जाने पर सारे सामान बिखरे मिले। नकद, जेवरात व अन्य सामान गायब थे। घटना की सूचना तिसरा थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुटी है। ललन की ओर से चोरी गए सामानों की सूची बनाकर पुलिस को सौंपा गया है। ललन झा ने बताया कि 22 दिसंबर की रात अपने परिवार के साथ इलाज के लिए दिल्ली गए हुए थे। 23 की सुबह उनको सूचना मिली कि उनके आवास का दरवाजा खुला हुआ है। पड़ोस के लोगो ने समीप स्थित नाली में आवास में लगा ताला फेंका हुआ देखा। इसके बाद सूचना दी।
उक्त घर में पहले भी हो चुकी चोरी:
जानकारी के अनुसार चोर आंगन स्थित खिड़की में लगे लोहे के राड को टेढ़ा कर अंदर घुस गए। अंदर से दरवाजा को खोल दिया। इसके बाद सभी अपराधी घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया। अपराधी अलमीरा, दीवान आदि जगहों में रखे नकद, जेवरात व कीमती समान लेकर भाग गए। बगल में सीआईएसएफ के भी जवान रहते हैं। पहले उसमें कैंटीन था। कुछ लोगों का कहना है कि इसके पूर्व भी इस आवास में चोरी हो चुकी है। ललन कुछ दिन पूर्व है इस आवास में आए थे। तिसरा थानेदार अभिजीत कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है। जल्द ही चोर पकड़े जाएंगे।
:=======
- Sponsored -
Comments are closed.