- Sponsored -
मेरठ: अवैध धर्मांतरण के आरोप में उत्तर प्रदेश के मेरठ में इस्लामिक विद्वान कहे जाने वाले मौलाना कलीम सिद्दीकी को उत्तर प्रदेश एटीएस ने गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि 64 वर्षीय मौलाना कलीम बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान का निकाह कराने के मामले में प्रकाश में आये थे। मंगलवार रात वह यहां लिसाड़ीगेट क्षेत्र के हुमायूं नगर स्थित में एक कार्यक्रम में शामिल होने आये थे।रात नमाज के बाद वह अपने साथियों के साथ वापस जाने के लिये रवाना हो गये थे। इसी दौरान एटीएस टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि मेरठ से जब उन्हें फोन करने की कोशिश की गई तो उनका फोन बन्द मिला। आज उनकी गिरफ्तारी का पता यहां लोगों को चला, जिससे अफरातफरी मच गई।
- Sponsored -
Comments are closed.