- Sponsored -
डेढ़ दर्जन से अधिक अपराधिक मामले हैं दर्ज : एसडीपीओ
गढ़वा : विमल सिंह हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कांड का मास्टरमाइंड कुख्यात श्याम राज शर्मा उर्फ पंकज शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसडीपीओ अवध कुमार यादव ने बुधवार को गढ़वा थाना परिसर में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर यह जानकारी दी। जानकारी देते हुए एसडीपीओ ने बताया कि पिछले दिनों शहर के सुखबाना में पूर्व से चल रहे जमीनी विवाद को लेकर विमल सिंह उर्फ मुन्ना सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतक के भाई विकेस सिंह ने थाना में शहर के सोनपुरवा निवासी कृष्णा पासवान, सुखबाना निवासी अनिल पासवान, मदरसा रोड ऊंचरी निवासी अनिल राम तथा सुखबाना निवासी संतोष चंद्रवंशी पर षड्यंत्र के तहत गोली मारकर हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। गोली चालन के घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दो अपराधियों को मौके पर पकड़ कर पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि टीम द्वारा घटना को अंजाम देने वाले प्राथमिकी अभियुक्त श्याम राज शर्मा उर्फ पंकज शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने पुलिस के समक्ष इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
डेढ़ दर्जन से अधिक कांडो में संलिप्त है श्यामराज : एसडीपीओ
एसडीपीओ अवध कुमार यादव ने बताया कि श्याम राज शर्मा पर विभिन्न थानों में 20 अपराधिक मामले दर्ज हैं। जिसमें चार हत्या, चार बैंक डकैती, रंगदारी, रोड रॉबरी जैसी आपराधिक मामले शामिल है। उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने में शामिल अनिल पासवान उर्फ भिकू पासवान एवं अन्य नामजद अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। एसडीपीओ ने कहा कि जल्द ही फरार लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रेस वार्ता में पुलिस निरीक्षक सह सदर थाना थाना प्रभारी राजीव कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार, कृष्ण कुमार कुशवाहा, संतोष कुमार एवं अभिमन्यु कुमार सिंह शामिल थे।
- Sponsored -
Comments are closed.