- Sponsored -
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में बीती रात एक मजार को तोड़ने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इस सिलसिले में 04 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
- Sponsored -
बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बुधवार को बताया कि बीती देर रात थाना स्याना क्षेत्र के ग्राम नयाबास में कुछ असामाजिक तत्वों ने एक पीर के मज़ार को क्षतिग्रस्त कर दिया था। स्थानीय लोगों को जब इसकी सूचना मिली तो उन्होंने स्वयं ही मजार को हुए मामूली नुकसान की तत्काल मरम्मत करवा दी।
पुलिस को इस घटना की सूचना मिलने पर तत्काल मामला दर्ज कर इस हरकत को अंजाम देने वालों की धरपकड़ शुरु की गयी। स्याना पुलिस ने अब तक इस मामले के 04 संदिग्ध अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
- Sponsored -
Comments are closed.