- Sponsored -
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रसिद्ध संगीतकार बप्पी लाहिरी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। बप्पी लाहिरी पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे।गायक और संगीतकार बप्पी लाहिरी ने 80 और 90 दशक में डिस्को म्यूजिक को प्रसिद्धि दिलाई थी। उनका मुंबई के अस्पताल में बुधवार सुबह में निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे। सुश्री बनर्जी ने कहा कि दिग्गज गायक और संगीतकार बप्पी लाहिरी के असामयिक निधन का समाचार सुनकर हैरान और दुखी हूं। सुश्री बनर्जी ने कहा,‘ हमारे उत्तर बंगाल के लड़के ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के बल पर समग्र भारत में प्रसिद्धि और सफलता पायी और हमें अपने संगीत के योगदान से गौरवान्वित किया। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार ने इस बंगाल के पुत्र को राज्य के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘बंगबीभूषण’ से सम्मानित किया था।सुश्री बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘हमने बप्पी लाहिरी को अपना सर्वोच्च राज्य नागरिक पुरस्कार ‘बंगबीभूषण’ से सम्मानित किया था और हम उनकी प्रतिभा को याद करते रहेंगे। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।’
- Sponsored -
Comments are closed.