- Sponsored -
जमशेदपुर: झारखंड प्रदेश इंटक अध्यक्ष रकेश्वर पांडे को इंडियन मेटल फेडरेशन का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, टिनप्लेट यूनियन के महासचिव मनोज सिंह, डिप्टी प्रेसीडेंट परवीन्दर सिंह को संगठन सचिव समेत तार कम्पनी यूनियन के महासचिव पंकज सिंह को सहायक सचिव बनाए जाने पर जमशेदपुर महानगर इंटक द्धारा फुल माला पहनाकर एवं गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। जमशेदपुर महानगर इंटक अध्यक्ष राजेश सिंह राजू के नेतृत्व मे नेताओं एवं कार्यकर्ताओ ने स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत करने की बात कही। राजू ने कहा कि आने वाले समय मे लौहनगरी मे हर क्षेत्र से मजदूरों को इंटक से जोड़ने का लक्ष्य पुरी टीम का है। इस पर हम लोग काम भी कर रहे हैं। इसमें सबसे बड़ी बात है कि हम लोगों का रकेश्वर पांडे जैसे ट्रेड यूनियन के राष्ट्रीय नेता का साथ है। स्वागत करने वालो मे मुख्य रुप से अंजनी कुमार, रवि राज, देव कुमार, संजय झा, सुमित अग्रवाल, रंजीत सिंह, जगदीश महतो, रवि उपाध्याय, चंदा सिंह, सोनी सिंह, रीता शर्मा, मिलन सरकार, दिलिप कुमार आदि मौजूद थे।
- Sponsored -
Comments are closed.