- Sponsored -
2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई का कल से धार जिले स्थित विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल मांडू में प्रशिक्षण वर्ग आयोजित होगा।
पार्टी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, सभी जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा से जुड़े करीब ढाई सौ से भी ज्यादा लोगों की मौजूदगी संभावित है।
- Sponsored -
इस दौरान पार्टी के प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा समेत अन्य वरिष्ठ नेता पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अगले साल विधानसभा चुनाव के पूर्व आगामी रणनीति के लिए प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण के अलग-अलग सत्र होंगे।
पहले ये प्रशिक्षण वर्ग पचमढ़ी में होने वाला था, लेकिन बाढ़ के चलते इसे उस समय स्थगित कर दिया गया था।
- Sponsored -
Comments are closed.