Live 7 Bharat
जनता की आवाज

मध्य प्रदेश के मंत्रियों ने राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित जगदीश किंजलक को अर्पित की श्रद्धांजलि

- Sponsored -

मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित जगदीश किंजल्क के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री पटेल ने ट्वीट कर कहा कि राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित, धर्मयुग और आकाशवाणी से लंबे समय तक जुड़े रहे, साहित्यकार, पत्रकार जगदीश किंजल्क के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। श्री पटेल ने दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं परिजनों को यह गहन दु:ख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से कामना की है।

- Sponsored -

श्री चौहान ने अपने ट्वीट के माध्यम से कहा कि राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित, धर्मयुग और आकाशवाणी से लंबे समय तक जुड़े रहे, साहित्यकार, पत्रकार जगदीश किंजल्क के रूप में साहित्य जगत ने अपना एक मजबूत स्तंभ खो दिया। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: