Live 7 Bharat
जनता की आवाज

मध्यप्रदेश में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ होंगी शामिल

- Sponsored -

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आज कहा कि मध्यप्रदेश में 17 यात्राएं राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होंगी।

- Sponsored -

श्री सिंह ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि प्रदेश के हर क्षेत्र, हर जिले से यात्राएं प्रारंभ हो कर निकट के जिले की हद तक जा रही हैं। वहां पहुंच कर वे संविधान की प्रति व राष्ट्रीय ध्वज उस जिले के यात्रियों को सौंप रहे हैं। ऐसी 17 यात्राएं इस प्रकार हर क्षेत्रों से गुजर कर भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी।

श्री गांधी की ये यात्रा आगामी 20 तारीख को बुरहानपुर जिले से मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी। इसके पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इस यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: