Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दबाव, आंध्र प्रदेश और ओडिशा पर चक्रवाती तूफान का साया

- Sponsored -

भुवनेश्वर :बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दबाव के कारण आंध्र प्रदेश और ओडिशा पर चक्रवाती तूफान का साया मडराने लगा है। दरअसल, बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती संरचना विकसित हो रही है जो चार दिसंबर यानी शनिवार तक आंध्र प्रदेश-ओडिशा तट तक पहुंच सकती है। इसके कुछ देर बाद ही यह चक्रवाती तूफान ‘जवाद’ का रूप ले लेगी। समुद्री तटों के आसपास रहने वाले मछुआरों के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है और उन्हें सुरक्षित स्थान पर लौटने के लिए कहा गया है। बंगाल की खाड़ी में हो रही हलचल के कारण मौसम विभाग ने आज से चार दिनों तक इन राज्यों में लगातार भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। इसके अलावा मौसम विभाग ने मुंबई में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।

- Sponsored -

मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि थाईलैंड और उसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस दबाव क्षेत्र के अगले 12 घंटों में अंडमान सागर तक पहुंचने की संभावना है। इसके बाद यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए दो दिसंबर तक दक्षिण-पूर्व तथा पास के बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग में पहुंच सकता है। इसके बाद चार दिसंबर, शनिवार की सुबह उत्तरी आंध्र प्रदेश-ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्रों से टकराने की संभावना है। वहीं इस कम दबाव के कारण ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी और अति भारी बारिश होने का अनुमान है।

महाराष्ट्र और गुजरात में आज हो सकती है बारिश
एक दिसंबर को गुजरात क्षेत्र, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और उत्तरी कोंकण में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं दो दिसंबर को गुजरात क्षेत्र और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग जगह भारी बारिश हो सकती है।

 

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.