Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

गौ सेवा के बिना भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति अधूरी:विधायक पूर्णिमा

- Sponsored -

गोपाष्टमी के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बस्ताकोला गौशाला पहुंची

- Sponsored -

झरिया/भगतडीह: गौ सेवा के पुनीत कार्य में भगवान श्री कृष्ण की भक्ति समाहित है इसलिए स्वयं को गौ सेवा से दूर नहीं कर सकते हैं। उक्त बातें गोपाष्टमी के उपलक्ष्य पर बस्ताकोला स्थित श्री झरिया धनबाद गौशाला परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने रविवार को कही। उन्होंने कहा कि गौ सेवा से भगवान श्री कृष्ण की भक्ति को अलग नहीं किया जा सकता। इसलिए भगवान की भक्ति के लिए गौ सेवा जरूर करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने धनबाद झरिया क्षेत्र में जरूरतमंदों की सेवा कर रहे कई संगठन के सदस्यों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित करते हुए कहा कि गौशाला के पदाधिकारी व कर्मी बड़ी तत्परता से गौ सेवा के कार्य में जुड़े हुए हैं। मैं पद में भले ही यहां बड़ी हूं लेकिन सेवा भावना के कार्य में स्वयं को काफी छोटी महसूस कर रही हूं। गौशाला में प्रत्येक महीने एक बार जरूर आना चाहूंगी, वहीं उन्होंने गौशाला को हर संभव मदद देने पर अपनी सहमति जताई। उन्होंने गौशाला कमेटी सदस्यों के आग्रह पर भगवान श्री कृष्ण के प्रिय कदम फल का पौधा गौशाला परिसर में लगाया। कार्यक्रम में रांची से आए डॉ परस कुमार एवं उनकी बहन ने गौशाला कमेटी को एक लाख रुपया का सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि गौ सेवा बहुत कठिन कार्य है। गौ सेवा में जुड़े ग्वाला भाई के प्रति आभार व्यक्त करती हूं उन्होंने गौशाला परिसर में एक वेटनरी चिकित्सालय निर्माण करने को आवश्यक बताया। कार्यक्रम धनबाद जिला अग्रवाल सम्मेलन एवं भारतीय मानव अधिकार सम्मेलन के बैनर तले संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले समाजिक संगठनो में झरिया यूथ बिग्रेड,मारवाड़ी युवा मंच,सहायता रिलीफ फंड,जीवन सहयोग सामाजिक संस्था,सिख समुदाय गुरुद्वारा धनबाद लाल मुनी विद्याश्रम के अलावा अन्य कई संगठन के सदस्यों को भी सम्मानित कर उनके सामाजिक कार्य की प्रशंसा की गई। मौके पर गौशाला कमेटी के सचिव मुरलीधर पोद्दार,कृष्ण वीरू शंघाई,शिवम बजाज,सारदानंद सिंह,सत्यनारायण भोजगढ़िया,रामकृष्ण पाठक, धीरज पासवान सहित दर्जनों समाजिक संगठन के सदस्य उपस्थित थे।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.