- Sponsored -
पुड्डुचेरी : केन्द्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी में 30 नवंबर की मध्य रात्रि से 15 दिसंबर तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है जिससे कोविड-19 के प्रसार को कम किया जा सके।
पुड्डुचेरी सरकार ने लॉकडाउन जारी रखते हुए कुछ कार्यक्रमों में छूट की घोषणा की है।
आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया है कि रात 11 बजे से सुबह पांच बजे कर्फ्यू जारी रहेगा। सामाजिक समारोह और मनोरंजन संबंधी समारोह की अनुमति नहीं दी जाएगी।
शादी समारोह में करीब 100 लोग और अंतिम संस्कार के समय केवल 20 व्यक्ति ही उपस्थित हो सकते हैं। बीच और पार्क में लोग सुबह पांच बजे से पूर्वाह्न 10 बजे तक लोग सार्वजनिक जगह पर आवागमन कर सकते हैं। उत्सव, व्यावसायिक, घरेलू कार्य 12.30 बजे तक 100 प्रतिशत क्षमता के साथ करने की छूट है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि अन्य परिस्थितियों में बदलाव नहीं किया जाएगा।
- Sponsored -
Comments are closed.