Live 7 Bharat
जनता की आवाज

श्रीनगर की घाटी के इलाकों में हल्की बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट दिखेगी

- Sponsored -

जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर और घाटी के अन्य कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने के बीच गुरुवार को हल्का हिमपात हुआ। मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी श्रीनगर में पर्यटकों को घर की छतों, सड़कों और पेड़ों पर जमी बर्फ की पतली परत नजर आयी। श्रीनगर में गुरुवार को हिमपात 0.5 सेमी और वर्षा 0.5 मिमी, पहलगाम में हिमपात 3.6 सेमी और वर्षा 4.3 मिमी, कुपवाड़ा में हिमपात 1.0 सेमी और वर्षा 3.8 मिमी जबकि गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में हिमपात 3.0 सेमी और वर्षा 2.9 मिमी हुई।

मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के अधिकांश स्थानों पर गुरुवार से रविवार तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं। वहीं सोमवार से बुधवार तक कश्मीर के उंचे स्थानों पर हल्की से मध्यम हिमपात और जम्मू के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश होने के अनुमान हैं। श्रीनगर में आज तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया और एक दिन पहले शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो कि तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

- Sponsored -

दक्षिणी कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जबकि बुधवार को शून्य से 11.7 डिग्री सेल्सियस कम था, जो इस अवधि के दौरान तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि पिछली रात शून्य से 11.3 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया था और प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट के लिए मौसम की इस अवधि के दौरान यह सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक रहा।

श्रीनगर और जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड का तापमान शून्य से नीचे 7.4 डिग्री सेल्सियस की तुलना में शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे, कोकेरनाग में शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस से कम, जबकि कश्मीर के कुपवाड़ा जिला में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: