- Sponsored -
2 स्वर्ण, 6 रजत और 6 कांस्य पदक से हुए सम्मानित
खिलाडियों के स्वागत के लिए पूरा प्रखंड तैयार
खिलाडियों की वापसी का बेसब्री से हो रहा इंतजार
शाहिर रजा खान
कुडू-लोहरदगा: आंध्रा प्रदेश के विशाखापटनम स्थित स्वर्ण भारती इनडोर स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय 5वीं अंतर्राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता में कुडू प्रखंड के खिलाडियों ने अलग-अलग इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 मेडल जीतकर एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। प्रतियोगिता के पहले दिन 8 जनवरी को अंडर 13 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 पदक प्राप्त किया जिसमे अंडर 11 पुरुष वर्ग में काता और कुमितो में ज़बरदस्त प्रदर्शन करते हुए मलेशिया, भूटान, श्रीलंका और फाइनल में नेपाल को हराकर दो स्वर्ण पदक झटके जबकि प्रिंस प्रकाश ने भूटान, मलेशिया, मालदीव और फाइनल श्रीलंका के साथ खेलकर रजत पदक प्राप्त किया। जबकी महिला वर्ग में मरियम प्रवीन ने ईरान, मलेशिया, श्रीलंका और बंग्लादेश की टीम के साथ काता और कुमितो में 2 रजत पदक, अंडर 12 में पल्लवी कुमारी ने मालदीव और बांग्लादेश को हराकर एक रजत और एक कांस्य पदक, और अंडर 11 में प्राची कुमारी ने एक कांस्य जीता। वहीं प्रतियोगिता के दूसरे और अंतिम दिन 9 जनवरी को अंडर 18 एज ग्रुप में दो रजत पदक चार कांस्य पदक प्राप्त हुए जिसमे पुरुष वर्ग में निखिल प्रेम ने अपने एज कैटेगरी 14 साल वाले वर्ग में भूटान को हरा कर एक कांस्य पदक, महिला वर्ग 15 साल में गीतांजलि उराव दो कांस्य पदक कथा 18 साल वाले ग्रुप में फरहाना खातून ने मलेशिया और श्रीलंका को हराकर काता और कुमिते मैं दो रजत पदक एवं अंजली कुमारी ने कुमिते मैं बांग्लादेश को हरा कर एक कांस्य पदक प्राप्त किया। प्रखंड और जिले का नाम रोशन करने वाले इन खिलाडियों को कुडू सीओ प्रवीण कुमार सिंह, बिडिओ मनोरंजन कुमार, थाना प्रभारी अनिल उरांव, ज़िला परिषद उपाध्यक्ष ज़फ़र खान, जिला उपाध्यक्ष नवीन कुमार टिंकू, युवा कॉंग्रेस के प्रदेश महासचिव फहद खान, प्रखंड अध्दयक्ष रूल अंसारी, सुदामा प्रसाद, इक़बाल खान आदि कई लोगों ने अपनी बधाई व शुभकामनाएं दी और खिलाडियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए इन खिलाडियों के सफलता के लिए उनके जौहर को निखारने वाले सूत्रधार रहे कोच अमित सिंह व बच्चों के अभिभावकों को भी बधाई व शुभकामनाएं दी है। सीओ प्रवीण सिंह ने कहा कि यहां के खिलाडियों ने अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विजय पताका फहराकर हमारा सर गर्व से ऊपर कर दिया है। आज पूरे जिले और राज्य को इन पर गर्व है। खिलाडियों के स्वागत के लिए पूरा प्रखंड तैयार बैठा है। सभी खिलाडियों की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
- Sponsored -
- Sponsored -
Comments are closed.