Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

कृष्ण जन्माष्टमी कल, कान्हा से जुड़ी चीजों से पटा बाजार

- Sponsored -

रांची: पूरे राज्य भर में कृष्ण जन्माष्टमी सोमवार को श्रद्धाभाव से मनायी जायेगी। जन्माष्टमी को लेकर राजधानी रांची के बाजार में कान्हा से जुड़ी चीजों की दुकानें सज गई हैं। दुकानों पर कान्हा की मुरली से लेकर, आसन, कपड़े, मोर पंख, सिंहासन, चांवर के अलावा पूजन सामग्री की बिक्री हो रही है, रांची के विभिन्न ठाकुरबाड़ी में कान्हा के जन्मोत्सव को
लेकर तैयारियां होने लगी हैं। हालांकि कोरोना संक्र मण के चलते धार्मिक स्थल बंद रहने से ठाकुरबाड़ी में पिछले साल की तरह इस बासर भी श्रद्धालू जन्माष्टमी नहीं मना सकेंगे, लेकिन मंदिर में आचार्य समेत सीमित लोगों द्वारा मुरलीधर का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा। कारोना काल में बच्चे भी कृष्ण के बाल रूप को धारण कर स्कूलों में आॅनलाइन प्रस्तुती दे रहे हैं। मालूम हो कि भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव भाद्रपद मास में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और रोहिणी
नक्षत्र में मनाया जाता है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी को विधि-विधान से भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन भक्त व्रत भी रखते हैं। देश-दुनिया में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही धूम- धाम से मनाया जाता है। इस पावन दिन खूबसूरत संदेशों के जरिए भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव की शुभकामनाएं भी दी जाती हैं।
गणेश चतुर्थी की तैयारियां शुरू, आकार लेने लगीं गणपति की प्रतिमाएं
इस वर्ष गणेश चतुर्थी का त्योहार 10 सितंबर को धूमधाम से मनाया जायेगा। गणेश चतुर्थी को लेकर राजधानी रांची में गणपति की प्रतिमाएं आकार लेने लगी हैं। मालूम हो कि पूर्व में गणेश चतुर्थी मुख्य रूप से दक्षिण भारत के राज्यों का पर्व था, लेकिन अब यह पर्व धीरे-धीरे मध्य और हिंदी भाषी राज्यों में भी लोकप्रिये होने लगा है और हर हली-मुहल्लों में गणपति की प्रतिमा को रखकर विधि-विधान से पूजार्चना की जाती है।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.