- Sponsored -
गुमला: बंडाटोली गांव में मंगलवार की सुबह 65 वर्षीय महिला बुधन देवी की हत्या कर दी गई। घटना जिले के बसिया थाना क्षेत्र का है। हत्या के पीछे डायन बिसाही की आशंका व्यक्त की जा रही है।मृतका के पुत्र भोटा खड़िया ने बताया कि उसकी मां आज भोर चार बजे आम चुनने की बात कह घर से निकली थी। सुबह लगभग नौ बजे उसकी हत्या कर दी गई। उसका गला कटा हुआ था। बगल में हत्या में प्रयुक्त एक बलुआ आम पेड़ पर टंगा हुआ था। भोटा ने आपसी या जमीन विवाद से इंकार किया है।घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी छोटू उरांव पुलिस बल के साथ पंथा बसिया रोड स्थित घटनास्थल लुझू पतरा पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
- Sponsored -
Comments are closed.