Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

केजरीवाल ने दिलीप कुमार के निधन पर शोक जताया

- Sponsored -

नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरंिवद केजरीवाल ने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर शोक जताया।श्री केजरीवाल ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, हिंदी फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार जी का चले जाना बॉलीवुड के एक अध्याय की समाप्ति है। युसुफ साहब का शानदार अभिनय कला जगत में एक विश्वविद्यालय के समान था।

- Sponsored -

वो हम सबके दिलों में जÞंिदा रहेंगे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। विनम्र श्रद्धांजलि।’श्री दिलीप कुमार का बुधवार को मुंबई में निधन हो गया। वह 98 वर्ष के थे।वह लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारों से ग्रसित थे। सुपरस्टार अभिनेता दिलीप कुमार को 30 जून को मुंबई के ंिहदुजा अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.