Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

मंदिरों को बचाने के लिए कर्नाटक धार्मिक संरचना (संरक्षण) विधेयक, 2021 पारित

- Sponsored -

बेंगलोर:कर्नाटक धार्मिक संरचना (संरक्षण) विधेयक, 2021 राज्य विधानसभा में सार्वजनिक स्थानों पर धार्मिक संरचनाओं की रक्षा के लिए पेश किया गया है। इसपर बात करते हुए कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर अशोक कहते हैं, ‘हमने मंदिरों की सुरक्षा के लिए विधेयक पेश किया। हमें सभी धर्मों की संस्थाओं की रक्षा करनी है।’कर्नाटक धार्मिक संरचना (संरक्षण) विधेयक, 2021 पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि बोले, ‘हम कर्नाटक सरकार के फैसले का स्वागत करते हैं। अगर इसे पहले पेश किया जाता तो हम कुछ मुद्दों से बच सकते थे। कांग्रेस इस मुद्दे पर ड्रामा कर रही है।’ बता दें कि कांग्रेस ने कर्नाटक सरकार को मंदिरों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर घेरा है।कर्नाटक कांग्रेस नेता एनए हैरिस ने कहा, ‘उन्होंने मंदिरों को तोड़ा, अब वे कह रहे हैं कि वे उनकी रक्षा करेंगे। वे लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। उन्हें किसी भी धार्मिक ढांचे को नहीं छूना चाहिए। वोट बैंक के लिए किया जा रहा है। सब कुछ कानूनी नहीं बनाया जा सकता। उन्हें चर्चा करनी चाहिए थी।’बता दें कि कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा द्वारा विधानसभा में कर्नाटक धार्मिक संरचना (संरक्षण) विधेयक 2021 पेश करने के बावजूद, विपक्ष द्वारा मंदिर विध्वंस का मुद्दा मंगलवार को सत्र में उठाया गया। भाजपा पर विपक्ष हावी दिखा। कांग्रेस मंदिरों की रक्षा के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर सवाल उठाते हुए भाजपा पर हमलावर है। इसके अलावा कांग्रेस बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार पर हमला करती रही है और सिद्धारमैया ने इसे ‘आपराधिक लूट’ बताया है। ‘आपराधिक लूट’ वाक्यांश दिवंगत पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा तत्कालीन प्रधान मंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के खिलाफ उस समय की महंगाई को लेकर गढ़ा गया था।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.