- Sponsored -
अभी भाजपा 84, कांग्रेस 122 और जेडीएस 18 सीटों पर आगे दिख रही है। अन्य का खाता नहीं खुला है। इलेक्शन कमीशन के मुताबिक, भाजपा 12, कांग्रेस 25 और जेडीएस 2 सीट पर आगे है।
जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि दो तीन घंटे का इंतजार कर लीजिए सब साफ हो जाएगा। उन्होंने उन खबरों का खंडन कर दिया था, जिसमें कहा जा रहा था कि भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने जेडीएस से संपर्क किया।
- Sponsored -
कई बड़े चेहरों की किस्मत दांव पर, इनमें 4 सीएम फेस भी
इस चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के कई बड़े चेहरों का राजनीतिक भविष्य दांव पर लगा है। कांग्रेस के सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार, भाजपा के बसवराज बोम्मई प्रमुख फेस हैं। अगर इनकी पार्टी चुनाव जीतती है तो ये सीएम हो सकते हैं।
वहीं, भाजपा से येदियुरप्पा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए भी यह बेहद अहम चुनाव है। खड़गे का कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर टेस्ट है। अगर वे कांग्रेस की सरकार बना ले जाते हैं तो पार्टी में उनका कद बढ़ जाएगा। वहीं, येदियुरप्पा पर भाजपा ने पीएम मोदी के बाद सबसे ज्यादा भरोसा किया है।
- Sponsored -
Comments are closed.