Live 7 Bharat
जनता की आवाज

रिया कपूर के साथ फिर काम करने को लेकर उत्साहित है करीना कपूर

- Sponsored -

मुंबई :बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर एक बार फिर से निर्माता रिया कपूर की फिल्म में काम करने को लेकर उत्साहित है।
वर्ष 2018 में प्रदर्शित रिया कपूर की फिल्म ‘वीरे दी वेंिडग’ में करीना कपूर ने काम किया था।इस फिल्म में करीना के अलावा स्वरा भास्कर, शिखा तलसानिया और सोनम कपूर लीड रोल में नजर आई थीं। करीना कपूर एक बार फिर से रिया कपूर के साथ काम करने जा रही है।
करीना कपूर ने कहा, ‘‘रिया के साथ फिर से काम करने के लिए मैं बेहद उत्साहित हूं। यह फिल्म पूरी तरह से महिला प्रधान होगी। मैंने फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी है, वो सच में बहुत मजेदार है। फिल्म की कहानी तीन लड़कियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें मेरे अलावा दो और अभिनेत्री नजर आएंगी। मैं इस बारे में ज्यादा नहीं बोल सकती क्योंकि रिया जल्द ही इसकी अनाउंसमेंट करेंगी। यह फिल्म पावरफुल महिलाओं के बारे में है। हम इस फिल्म की शूंिटग भी इस साल के अंत तक या फिर अगले साल की शुरुआत में स्टार्ट करेंगे।’

 

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: