- Sponsored -
- Sponsored -
खलारी/डकरा। सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ सम्बन्ध भारतीय मजदूर संघ रोहिणी शाखा की बैठक क्षेत्रीय अध्यक्ष अमर भुषण सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, बैठक का संचालन क्षेत्रीय सचिव गोविन्द चन्द महतो ने किया। बैठक में विशेष रूप से केन्द्रीय उपाध्यक्ष राघवेन्द्र पासवान क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य मनीष कुमार, प्रमोद कुमार पाठक ,दीपक कुमार मंडल ने श्रमिकों के विभिन्न समस्याओं के संदर्भ में चर्चाएं करते हुए नये वेतन समझौता की विस्तृत जानकारी दिये। इसके तत्पश्चात सर्वसम्मति से रोहिणी शाखा कार्यसमिति का पुनर्गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष रामस्वरूप राम, उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, कर्मजीत प्रसाद, सचिव अमित कुमार ,सहसचिव रामप्रवेश राम, सुखदेव महतो , कोषाध्यक्ष कर्मा गंझू , संगठन मंत्री परमेश्वर महतो,कार्यालय मंत्री पिंटू मुंडा के अलावे कार्यसमिति सदस्य में आनन्द उरांव, गणेश गंझू, राजेन्द्र उरांव, सुखलाल गंझू,जीत बन्धन मुंडा, राजेश भुईयां, शंभू कुमार राम, जगदीश उरांव, बालो उरांव, सावित्री उरांव, मालती देवी को मनोनीत किया गया। इस अवसर पर रोहिणी शाखा के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।
- Sponsored -
Comments are closed.