- Sponsored -
गढ़वा: झामुमो ने पंचायत चुनाव के लिए कमर कस ली है। जिले के पंचायत प्रतिनिधियों के प्रत्येक सीट पर झामुमो के प्रत्याषी मैदान में उतरेंगे। उनकी जीत के लिए पार्टी तैयारी में जुट गई है। इसके लिए शनिवार को गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेष कुमार ठाकुर ने गढ़वा के कल्याणपुर स्थित आवास पर प्रमुख कार्यकतार्आंे के साथ बैठक कर रणनीति पर चर्चा करते हुए कई आवष्यक दिषा निर्देष दिया। बैठक में झामुमो की ओर से वार्ड सदस्य से लेकर जिला परिषद सदस्य पद के लिए चुनाव में प्रत्याषी भाग लेंगे। सभी सीटों पर झामुमो सदस्य विजयी हों इसके लिए बूथ स्तर तक कार्य करने का निर्णय लिया गया। हर बूथ में पार्टी ईकाई को पंचायत चुनाव के लिए तत्काल सक्रिय करने, पार्टी के सक्षम कार्यकतार्ओं द्वारा वार्ड सदस्य, मुखिया, बीडीसी, जिला परिषद की सीटों पर चुनाव लड़ने, हर सीट पर जीत के लिए रणनीति बनाने, झामुमो जिला कमिटि, प्रखंड कमिटियों तथा पंचायत कमिटियों का तत्काल विस्तार करने, सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यो तथा मंत्री श्री ठाकुर द्वारा कराए जा रहे कल्याणकारी कार्यो का प्रचार-प्रसार हर बूथ के हर मतदाता तक करने के लिए कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया गया। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि हमारी पार्टी के एक-एक कार्यकतार्आंे का संगठन है। ऐसे कार्यकर्ता जो अपने स्तर से अपने बूथ में पार्टी का कार्य कर रहें हैं वे सबसे महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि 15 दिनों के अंदर पुराने कार्यकतार्ओं से सम्पर्क कर हर बूथ में उनकी राय लेकर 10-10 प्रभावशाली नए व्यक्तियों को हर बूथ में जोड़ें। जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष नीतेश सिंह ने कहा कि आज मंत्री श्री ठाकुर के कारण गढ़वा जिला में झामाुमो संगठन सबसे मजबूत है। संगठन को सक्रिय करने की आवश्यकता है। मौके पर जिलाध्यक्ष तनवीर आलम खान, सचिव मनोज ठाकुर, पूर्व विधायक अनन्त प्रताप देव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अंजलि गुप्ता, अनीता , कंचन कुमार साहू, हेमंत उर्फ पप्पू गुप्ता, शरीफ अंसारी, अरविन्द यादव, आषुतोष पांडेय, नवीन तिवारी, ताहीर अंसारी, मुक्तेश्वर पाण्डेय, दशरथ प्रसाद, विनोद यादव, कामेश्वर चैधरी, कार्तिक पाण्डेय, राजकिशोर यादव, नीरज तिवारी, आशीष अग्रवाल, रंथा नायक सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
- Sponsored -
Comments are closed.