Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

झरिया:मार्क्सवादियों का अल्पसंख्यक के बढ़ते हमले के ख़िलाफ़ जुलूस

- Sponsored -

IMG 20211201 WA0010

- Sponsored -

झरिया: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी(मार्क्सवादी ) झरिया लोकल कमेटी के तत्वधान में इंदिरा चौक झरिया में देशव्यापी विरोध दिवस, अल्पसंख्यकओं पर बढ़ते हमले के खिलाफ जुलूस निकाला। जुलूस इंदिरा चौक होते हुए पूरा झरिया शहर का भम्रण करतें हुए पुनः इंदिरा चौक पहुचा। सभी अपने हाथो में तख्तियां लेकर मोदी सरकार अल्पसंख्यक पर हमला बंद करो, भारत के हैं चार सिपाही, हिंदू ,मुस्लिम ,सिख, ईसाई। सांप्रदायिक सौहार्द्र की रक्षा कौन करेगा हम करेंगे हम करेंगे। शहीद अशफाक उल्ला खान के देश में मनुवाद विचार नहीं चलेगा, ऐसा नारा लगा रहे थे। प्रजा पासवान अपने सम्बोधन में कहा की किसान आंदोलन से ध्यान हटाने के लिए आरएसएस और भाजपा ने अपने सांप्रदायिक धुव्रीकरण के एजेंडे के तहत पुरे देश मे नफरत का जहर फैलाने की साजिश किया है,
गुरुग्राम मे अल्पसंख्यकों को नमाज पढ़ने से रोकना, त्रिपुरा और आसाम मे भाजपा सरकार के संरक्षण मे सुनियोजित तरीके से मस्जिदों और अल्पसंख्यकों के रिहायशी इलाकों पर हमले कर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को मौत के घाट उतारे जाने की घृणित घटनाएं, हमारे देश के धर्मनिरपेक्ष संविधान और साझी संस्कृति की गौरवशाली परंपरा पर हमला है.झारखंड मे भी भाजपा के शासनकाल मे 26 मौब लिचिंग की खौफनाक घटनाओं ने अल्पसंख्यक समुदाय को भय के वातावरण मे रहने के मजबूर कर दिया था।लेकिन झारखंड मे सरकार बदलने के बाद भी वातावरण को विषाक्त करने की इन नफरती ताकतों का विभाजन कारी षड्यंत्र जारी है. अभी हाल मे ही राजधानी रांची मे एक सडक का नाम जो काफी समय से एक अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिष्ठित व्यक्ति के नाम से है उसे इन तत्वों के इशारे पर बदल कर बजरंग नगर कर दिया गया और इसकी अगुवाई रांची नगर निगम के उप महापौर कर रहे थे जबकि किसी रोड या लेन का नाम नगर निगम मे प्रस्ताव लाकर ही किया जा सकता है इस प्रकार उप महापौर ने एक गैर कानूनी काम किया है।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.