Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

झारखंड में कोरोना से तीन की मौत,1038 नये मरीज मिले

- Sponsored -

रांची:झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना से  3675 मरीज ठीक हुए हैं और 1038 नये मरीज मिले हैं जबकि इससे तीन लोगों की मौत हुई है।

राज्य में राहत की बात यह है कि स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या संक्रमित मरीजों से बहुत ज्यादा है।

- Sponsored -

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सिमडेगा से 234, रांची से 192, बोकारो 51, चतरा से 25,  देवघर से 19, धनबाद से 20, दुमका से 65,  पश्चिमी ंिसहभूम  से 211, गढ़वा से चार, गिरिडीह से 18, गोड्डा से 58, हजारीबाग से 11, जामताड़ा से एक, खूंटी से 16, कोडरमा 14,  लातेहार से 20, लोहरदगा से दो, पाकुड़ से दस,पलामू से दस,रामगढ़ से चार, साहेबगंज से 16, सरायकेला से चार और  पश्चिमी ंिसहभूम से 15 नये कोरोना मरीज शामिल है।  कोरोना की वजह से  राज्य में  तीन लोगों की मौत हुई है। मृतकों में धनबाद से दो और  पूर्वी ंिसहभूम जिले से  एक मरीज शामिल हैं।

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब 427179 हो गई है और  19742760 सैंपल की जांच की गयी है। राज्य में  7743 सक्रिय मामले  है और  कोरोना के 414136 मरीज अब तक ठीक हुए हैं।  राज्य में 5300 मरीजों की मौत कोरोना से अब तक हुई है।

- Sponsored -

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.