झारखंड में कोरोना से छह लोगों की मौत,3444 नये सक्रंमित मिले
- Sponsored -
रांची: झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना से 1208 मरीज ठीक हुए है और कोरोना के 3444 नये मामले मिले हैं जबकि इससे छह लोगों की मौत हुई है।
स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 1143, बोकारो से 186, चतरा से 73, देवघर से 135, धनबाद से 199, दुमका से 40, पूर्वी ंिसहभूम से 542,गढ़वा से 46, गिरिडीह से 24, गोड्डा से 49, गुमला से 17, हजारीबाग से 92, जामताड़ा से 16, खूंटी से 73, कोडरमा से 86, लातेहार से पांच, लोहरदगा से 42, पाकुड़ से 12, पलामू से 129, रामगढ़ से 232, साहेबगंज से 74, सरायकेला से 31, सिमडेगा से 58 और पश्चिमी ंिसहभूम मरीज मिले है। कोरोना संक्रमण की वजह से राज्य में छह लोगों की मौत हुई है।मृतकों में पूर्वी ंिसहभूम से चार, गोड्डा से एक और कोडरमा से एक मरीज शामिल हैं।
वहीं, राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 377572 हो गया हैं और राज्य में कुल 18514052 सैंपल की जांच अब तक की गयी है। राज्य में कोरोना के 23328 सक्रिय केस हैं जबकि प्रदेश में कोरोना के 349074 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 5170 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं।
- Sponsored -
Comments are closed.