Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

झामुमो प्रखंड कमिटी का गठन, राजकुमार बने अध्यक्ष

- Sponsored -

भवनाथपुर: झामुमो भवनाथपुर प्रखंड कमिटी द्वारा भवनाथपुर पंचायत के बुका में झामुमो पंचायत कमिटी का गठन किया गया। झामुमो प्रखंड अध्यक्ष चन्दन कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सर्वसम्मति से राजकुमार राउत को झामुमो भवनाथपुर ग्रामीण क्षेत्र का पंचायत अध्यक्ष, रघुनाथ राम को उपाध्यक्ष, कमलेश कुमार राउत को सचिव तथा दिलेश्वर राउत को सह सचिव चुना गया। साथ ही सदस्य में 21 लोगों को रखा गया है। इसके अलावा रंभा देवी को उनके कार्यों को देखते हुए झामुमो प्रखण्ड कमिटी में जगह देने का निर्णय लिया गया। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि हेमन्त सरकार के द्वारा सभी वर्गों का ख्याल रखते हुए जनहित में विकास योजनाएं चलायी जा रही है। जनता एवं कार्यकर्ता राशन, पेंषन, आवास में भ्रष्टाचार करने वालों की जानकारी झामुमो प्रखंड कमिटी को दें, निश्चित कारवाई होगी। साथ ही कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के कार्यों एवं उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाएं। मौके पर झामुमो प्रखण्ड सचिव संजय ठाकुर, उपाध्यक्ष वकील अंसारी, मीडिया प्रभारी शशि दुबे, पुटून राउत, किसुन देव राउत, उमा भुइंया, चंद्रदेव प्रसाद यादव, निशांत कुमार राउत, चिंता देवी, विनीता देवी, सीता देवी, सुरभि देवी, पनपतिया देवी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.