- Sponsored -
नई दिल्ली: जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर आज देशभर के मंदिरों से बेहद ही खूबसूरत तस्वीरें सामने आ रही है। हालांकि, कोरोना के चलते भव्य आयोजन नहीं हो रहा है। मथुरा-वृंदावन से लेकर तमाम कष्ण मंदिरों मे जय श्रीकष्ण के जयकारे गुंज रहे हैं। विभिन्न मंदिरों में कोरोना गाइडलाइंस का अनुसरण किया जा रहा है। तो चलिए तस्वीरें में देखते हैं कि देशभर के मंदिरों में कृष्ण के जन्मदिन पर क्या-क्या इंतजाम किए गए हैं।
- Sponsored -
दिल्ली में जन्माष्टमी पर मंदिरों में किसी भी श्रद्धालु को जाने की अनुमति नहीं दी गई है। कोरोना के चलते गए इन नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। आज सुबह से मंदिरों में उत्साह बना हुआ है। नोएडा के इस्कान मंदिर में आज सुबह आरती के लिए भक्त इकट्ठा हुए। राधा-कष्ण को बेहद ही खूबसूरत तरीके से संजाया गया है। दोनों की जोड़ी बेहद ही प्यारी लग रही है।
- Sponsored -
गुजरात स्थित इस्कान मंदिर में जन्माष्टमी की व्यवस्था की गई। यहां के स्वयंसेवी तीरथ दास ने बताया कि हम 2 साल बाद जन्माष्टमी का त्योहार मनाने के लिए उत्सुक हैं। जन्माष्टमी के अवसर पर भक्तों ने मथुरा के कृष्ण जन्मस्थान मंदिर में पूजा-अर्चना की। बता दें कि आज कृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा जाएंगे। जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा के कृष्ण जन्मस्थान मंदिर में सुबह की आरती की गई। मंदिरों में सुबह से उत्साह बना हुआ है।
- Sponsored -
Comments are closed.