- Sponsored -
जमशेदपुर: जिले के मानगो में आलू कारोबारी गुफरान से तीन अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखाकर डेढ़ लाख रुपये की लूट कर ली। घटना शुक्रवार सुबह की है। सूचना पर मानगो थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि मानगो में अपराध चरम पर है। लूट की दिनदहाड़े घटना सुबह 10 बजे हुई है। इसकी जानकारी वरीय पुलिस अधीक्षक को दी गई है। इधर, गुफरान ने बताया वे अपनी गद्दी में बैठे थे। तीन अपराधी पहुंचे। पिस्तौल का भय दिखा रुपये की लूट कर ली। रेकी कर घटना को अंजाम दिया गया। गौरतलब है कि मानगो में लगातार आपराधिक वारदात हो रही है।
- Sponsored -
Comments are closed.