- Sponsored -
श्रीनगर : कश्मीर घाटी को देश के दूसरे राज्यों से जोड़ने वाला हाईवे एक बार फिर भूस्खलन के बाद बंद हो गया है। सुबह से लगातार हो रही बारिश के बाद जिला रामबन व बनिहाल के बीच कई जगह भूस्खलन होने की वजह से हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। तीन हजार से अधिक वाहन हाईवे पर फंसे हुए हैं। ट्रैफिक विभाग ने लोगों को हिदायत दी है कि वे मौसम साफ होने तक पहाड़ी इलाकों का रूख न करें।हाईवे के फिलहाल खुलने के बारे में कोई भी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। ट्रैफिक कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार रामबन व बनिहाल के बीच करीब चार से पांच जगहों पर भूस्खलन हुआ है। इसके अलावा कुछ जगहों पर लगातार पहाड़ों से पत्थर गिरने का सिलसिला जारी है। हाईवे पर रोके गए कमर्शियल व निजी वाहन चालकों को सुरक्षित जगहों पर ठहराया गया है। मौजूदा स्थिति को देखते हुए श्रीनगर जाने वाले वाहनों को नगरोटा, जखैनी आदि में ही रोका गया है।
- Sponsored -
Comments are closed.