Live 7 Bharat
जनता की आवाज

जामताड़ा:भाजपाइयों ने फूंका सीएम का पुतला।

- Sponsored -

IMG 20211202 WA0004

- Sponsored -

जामताड़ा: भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन  जामताड़ा के सुभाष चौक में किया गया।जिसका नेतृत्व भाजपा पिछड़ा जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष रंजीत प्रसाद यादव ने किया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह भी शामिल थे, वहीं भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने कहा कि झारखंड सरकार संवेदनहीन हो गयी है। गरीबों के इलाज पर ब्लड के नाम पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। झारखंड सरकार को सरकारी एवं गैर सरकारी दोनों ही अस्पतालों में मुफ्त में ब्लड उपलब्ध कराना चाहिए। जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने झारखंड सरकार के इस निर्णय को गैर जिम्मेदाराना, गरीबों का शोषण करने वाला बताया। सिंह ने झारखंड सरकार से तुरंत इस फैसले को वापस लेने एवं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से झारखंड की जनता से माफी मांगने की मांग किया। ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष रंजीत यादव ने बताया प्रदेश द्वारा निर्देश प्राप्त पुतला दहन कार्यक्रम किया गया। वर्तमान झारखंड सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से इस असंवेदनशील निर्णय को वापस लेने का मांग किया। मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अभय सिंह, सुकुमार सरखेल, भाजयुमो अध्यक्ष अनूप पांडेय, नगर अध्यक्ष पिंटू गुप्ता, संतोष सिंह पूर्व महामंत्री संन्टु सिंह, मोहन शर्मा, मनोज सिंह, महामंत्री महेंद्र मंडल ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रणजीत राणा, भाजयुमो जिला महामंत्री चंदन रावत, आईटी सेल प्रदीप राउत, दुबराज मंडल, ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष धीरज प्रसाद, मंत्री बृजेश राऊत, देवबन्दु नायक, गोर बाउरी, प्रेम लाल सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे I

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: