- Sponsored -
रांची : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने राज्य की हेमन्त सरकार पर राज्य के भविष्य को अंधकार में धकलने क आरोप लगाया और कहा कि उनकी पार्टी सरकार की गहरी ंिनद्रा को तोड़ने के लिए शनिवार को राज्य के 264 प्रखंड और तीन महानगरों में मानव श्रृंखला बनाएगी।
श्री प्रकाश ने आज यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि झारखंड में 19 महीने कि हेमंत सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है और प्रदेश जंगल राज की ओर बढ़ रहा है। हत्या, दुष्कर्म, महिला उत्पीड़न, बढ़ता उग्रवाद, शोषण, आदिवासियों की नृशंश हत्या लगातार इजाफा हो रहा है जबकि विकास की शून्यता है। उन्होंने कहा की 19 महीने में कांग्रेस झामुमो की सरकार ने एक भी किलोमीटर सड़क निर्माण, बिजली के 19 खंभे, 19 ट्रांसफार्मर एवं 19 मीटर तार नहीं लगा पाई है।
भाजपा नेता ने कहा कि पूरे राज्य में खनिज संपदा की लूट मची है। बालू घाटों पर सत्ताधारी राजनैतिक दलों के लोगों द्वारा अवैध वसूली, संथाल से स्टोन चिप्स अवैध तरीके से भारत से बांग्लादेश भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के कुम्भकर्णी ंिनद्रा तोड़ने के लिए प्रदेश के सभी प्रखंडों में मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। साथ ही उन्होंने पीड़ित, शोषित, वंचित, किसान, युवा, बेरोजगार, महिला, संविदाकर्मी से भी इस मानव श्रृंखला में भाग लेने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव पूर्व कांग्रेस झामुमो ने मुंगेरी लाल के हसीन सपने दिखलाए अब पीठ दिखला रहे हैं। झारखंड के भविष्य को मजाक बना दिया है।
- Sponsored -
Comments are closed.