- Sponsored -
- Sponsored -
जामताड़ा:रिश्ते की मर्यादा तार-तार होने के कई मामले अक्सर सामने आते रहते हैं, ऐसा ही एक मामला जामताड़ा थाना क्षेत्र के आसनचुवा गांव का है जहां ससुराल पहुंचे एक बहनोई की साले ने पिटाई कर दी। मारपीट में बहनोई संजीत कोल के चेहरे और शरीर में काफी चोटें आई है,फिलहाल उसका इलाज सदर अस्पताल जामताड़ा में किया जा रहा है। वहीं पीड़ित ने बताया की उसके दो साले मनोज कोल और मुन्ना कोल ने उसकी पिटाई की। उसके बाद उसने 100 डायल पर फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल स्थिति में संजीत को थाना उठा कर लाई। जहां से इंज्यूरी काटने के बाद उसका सदर अस्पताल में इलाज शुरू हो सका। वहीं पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।
- Sponsored -
Comments are closed.