Live 7 TV
सनसनी नहीं, सटीक खबर

जाम ने ली महिला मरीज की जान

- Sponsored -

झरिया के बाटा मोड पर 1घंटे फंसा रहा एंबुलेंस
झरिया: सड़क जाम के कारण समय पर अस्पताल नही पहुंचने से एक महिला की जान चली गई। चिकित्सकों ने कहा की यदि समय पर मरीज को अस्पताल लाया जाता तो जान बच सकती थी। मार्मिक घटना को लेकर लोगों में स्थानीय प्रशासन के विरुद्ध आक्रोश व्याप्त है।
5 मिनट के रास्ते तय करने में लगे 1 घंटे
सूचना के अनुसार मंगलवार को झरिया बाटा मोड़ से लेकर सब्जी पट्टी तक जाम लगा था। जाम में महिला मरीज को लेकर एक एंबुलेंस फंसी रह गई। अस्पताल पहुंचने के 5 मिनट रास्ते को तय करने में 1 घंटे का समय बीत गया। जब अस्पताल पहुंचा तो चिकित्सकों ने मरीज को मृत घोषित कर दिया। पत्नी की मौत से शोकाकुल कोयरीबांध निवासी गया प्रसाद चौधरी ने कहा की जाम के कारण सही समय पर पत्नी को अस्पताल नही पहुंचा सका। पत्नी को सरदर्द व ठंड लग रहा था अचानक तबयित बिगड़ गयी। सुबह करीब 12 बजे एंबुलेंस से अस्पताल ले जाने के लिए चले। शहर के बाटा मोड़ के पास एंबुलेंस जाम में फंस गयी। जब तक अस्पताल पहुचते उसकी मौत रास्ते में ही हो गई सही समय पर अस्पताल पहुचता तो मेरी पत्नी बच जाती। एम्बुलेंस चालक सूरज कुमार ने कहा कि मरीज की तबियत ज्यादा खराब थी जाम होने के कारण अस्पताल पहुंचने में काफी देर हुई। डॉक्टर ने कहा कि सही समय पर मरीज पहुचता तो मरीज बच सकता था।
झरिया पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल
घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा की झरिया पुलिस बाटा मोड पर तैनात रहती है ताकि किसी भी समस्या से लोगों को समय पर मदद दी जा सके वही उक्त मार्ग में बड़े वाहन का प्रवेश नही हो। लेकिन उनकी शिथिलता ने आज मानवता को शर्मशार कर दिया।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.