- Sponsored -
नयी दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में लोग शनिवार को भीषण गर्मी और लू से बेहाल हैं और मौसम विभाग ने ‘औरेंज अलर्ट’ जारी करते हुए रविवार को भी लगभग ऐसी ही स्थिति रहने का अनुमान जताया है।
मौसम विभाग ने कई स्थानों पर लू की स्थिति की पूर्वानुमान जताया है और राजधानी के अलग-अलग स्थानों पर लू का कहर जारी है।
विभाग ने कहा कि आज आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान के 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 62 प्रतिशत दर्ज की गई।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 42.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने कहा कि रविवार को भी ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। सोमवार को हालांकि गरज के साथ छींटे पड़ने के अनुमान के साथ आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार है।
- Sponsored -