Live 7 Bharat
जनता की आवाज

भारतीय महिला क्रिकेट टीम अंडर-19 सदस्यों को लोकसभा में बधाई दी

- Sponsored -

भारतीय महिला टीम द्वारा अंडर-19 विश्वकप क्रिकेट जीतने पर लोकसभा ने मंगलवार को प्रशन्नता प्रकट की और टीम के सदस्यों को बधाई दी। राज्यसभा और लोकसभा संयुक्त अधिवेशन को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन के बाद लोकसभा की संक्षिप्त बैठक में अध्यक्ष ओम बिरला ने अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम को बधाई का संदेश पढ़ा। सदन ने समवेद रूप से मेजें थपथपाकर बधाई संदेश का स्वागत किया।

- Sponsored -

भारत ने दक्षिण अफ्रीका के पोचेफ्स्ट्रूम में शेफाली की कप्तानी में रविवार को फाइनल में इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर पहला अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप अपने नाम किया। शेफाली ने जीत के बाद कहा था कि “यह सिर्फ शुरुआत है” और वह इस आत्मविश्वास का इस्तेमाल सीनियर महिला टी20 विश्व कप जीतने के लिये करना चाहेंगी।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: