- Sponsored -
नई दिल्ली: अग्निवीर मामले पर देश भर में चल रहे प्रदर्शन के बीच भारतीय सेना ने अग्निपथ योजना के तहत पहली भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन में योग्यता शर्तें, भर्ती प्रक्रिया, वेतन-भत्तों से लेकर सर्विस रूल्स तक का ब्योरा है। आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन जुलाई से शुरू होगा।
दरअसल, अग्निवीरों की पहली भर्ती के लिए जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक जुलाई में रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। 83 भर्ती रैलियों के जरिए करीब 40 हजार भर्तियां की जाएंगी। आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए ्नङ्म्रल्ल्रल्ल्िरंल्लं१े८.ल्ल्रू.्रल्ल पर जाना होगा। जुलाई से सेना की अलग-अलग भर्ती इकाइयां अपने हिसाब से अधिसूचनाएं जारी करेंगी। नोटिफिकेशन के मुताबिक थलसेना में भी अग्निवीरों को साल में 30 छुट्टियां मिलेंगी।
भारतीय सेना के नोटिफिकेशन के मुताबिक, 8वीं और 10वीं पास युवा भी इसमें अप्लाई कर सकते हैं। इनको किसी तरह की पेंशन या ग्रेजुएटी नहीं मिलेगी। इसके अलावा सैनिकों को मिलने वाली कैंटीन की सुविधा भी अग्नीवीरों को नहीं मिलेगी। साथ ही अग्निवीरों को कोई महंगाई भत्ता या मिलिट्री सर्विस पे नहीं मिलेगा।नोटिफिकेशन के आधार पर रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि अग्निपथ योजना के तहत भर्ती रैलियां अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में होंगी। करीब 25 हजार रंगरूटों की ट्रेनिंग दिसंबर के पहले और दूसरे हफ्ते में शुरू हो जाएगी। ट्रेनी अग्निवीरों का दूसरा बैच 23 फरवरी 2023 के आसपास ट्रेनिंग शुरू करेगा। करीब 40,000 कर्मियों के चयन के लिए देश भर में कुल 83 भर्ती रैलियां होनी हैं।
- Sponsored -
Comments are closed.