Live 7 Bharat
जनता की आवाज

भारत तब ही आगे बढ़ेगा जब महिलाएं सुरक्षित होंगी: राहुल गांधी

- Sponsored -

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद और उत्तराखंड के ऋषिकेश में महिलाओं के साथ हुई घटनाओं पर काफि चिंता व्यक्त करते नज़र आए है। राहुल गांधी ने शनिवार को कहा है कि देश तब ही प्रगति की ओर बढ़ सकता है जब यहां की सभी महिलाएं सुरक्षित होंगी।

- Sponsored -

श्री गांधी ने कहा कि यह दोनों घटनाएं दिल दहलाने वाली हैं। उन्होंने कहा कि वह भारत जोड़ो यात्रा में बच्चियों और युवतियों से मिल रहे हैं और उनकी बातें सुन रहे हैं लेकिन उनका दृढ़ विश्वास है कि जब तक देश की महिलाएं सुरक्षित नहीं होंगी तब तक प्रगति संभव नहीं है।

राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि,”मुरादाबाद और उत्तराखंड में महिलाओं के साथ जो भी घटनाएं हुई हैं उनसे सबका दिल दहल गया है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मैं कई प्रतिभाशाली युवतियों से मिल रहा हूं और उन्हें सुन रहा हूं। एक बात तो साफ़ है कि हमारा भारत तब ही आगे बढ़ेगा, जब देश की सभी महिलाएं सुरक्षित होंगी।”

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: