- Sponsored -
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप 2023 का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। हालांकि मैच से पहले ही मुंबई पुलिस ने किसी बड़ी अनहोनी घटना की अशंका जताई है। जिसके बाद पुलिस ने शहर के हर भीड़-भाड़ वाली जगह सहित पूरे स्टेडियम की सुरक्षा बढ़ा दी है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
सोशल मीडिया पर पुलिस को मिली धमकी
- Sponsored -
मुंबई के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत बनाम न्यूज़ीलैंड सेमीफाइनल मैच से पहले पुलिस को अज्ञात शख्स के एक्स एकाउंट से बड़ी घटना को अंजाम देने की सूचना मिली है। धमकी देने वाले शख्स ने अपनी पोस्ट में मुंबई पुलिस को टैग करते हुए लिखा “मैच के दौरान आग लगा देंगे” इसके अलावा एक फोटो भी अपलोड किया। जिसमें गन, हैंड ग्रेनेड और गोलियों का चित्र है। वही पुलिस को धमकी मिलने के बाद सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए। शहर के भीड़ भाड़ वाले स्थान पर पुलिसबल तैनात किया गया। इसके अलावा पूरे स्टेडियम को भी पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया। पुलिस का अनुमान है कि स्टेडियम में मैच देखने हजारों की संख्या में दर्शक पहुंचेंगे। लिहाजा लोगों की सुरक्षा को देखते हुए स्टेडियम के मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी लगा दिया गया है। सादी वर्दी में पुलिस कर्मियों को संदिग्ध व्यक्ति पर नजर रखने के लिए तैनात किया गया है। स्टेडियम के सारे गेट पर भी हरेक व्यक्ति की जांच करने के बाद ही अंदर जाने के आदेश है।
फिलहाल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप 2023 का सेमीफाइनल है। मैच की विजेता टीम 19 नवंबर को फाइनल मुकाबला खेलेगी।
- Sponsored -
Comments are closed.