Live 7 Bharat
जनता की आवाज

दक्षिणी रूस में उड़ानों पर बढ़ा प्रतिबंध

- Sponsored -

मॉस्को : रूस के दक्षिणी हिस्से में हवाई क्षेत्र के प्रयोग पर लगा प्रतिबंध 14 मार्च तक बढ़ा दिया गया है। कुबान हवाई अड्डे एयरोडायनामिका ने शनिवार को यह जानकारी दी।यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान की शुरूआत के साथ 24 फरवरी से ही रूस के दक्षिणी हिस्से के सभी हवाई अड्डों पर वायुयातायात पर प्रतिबंध दो मार्च तक लगा दिया गया था, जिसे बाद में बढ़ाकर 08 मार्च कर दिया गया।
विमानन प्राधिकरण द्वारा जारी बयान के अनुसार दक्षिणी रूस में हवाई अड्डों के प्रयोग पर अब 14 मार्च तक रोक लगा दी गयी है। कार्यालय ने बताया कि सोची अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर अस्थायी हब के रूप में काम जारी रहेगा।
पिछले सप्ताह रूस ने डोनेत्स्क और लुहांस्क क्षेत्र में यूक्रेनी सेना द्वारा किये जा रहे अत्याचारों के खिलाफ यहां के लोगों द्वारा लगायी गयी गुहार के बाद पिछले सप्ताह रूसी सेना ने पिछले सप्ताह यूक्रेनी सेना को निशाना बनाकर हमले शुरू किये थे। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि रूस विशेष सैन्य अभियान के तहत यूक्रेनी सेना की आधारभूत संरचना को निशाना बनाया जायेगा लोगों को कोई खतरा नहीं है। इसी बीच रूस लगातार यह भी साफ करता रहा है कि उसका यूक्रेन पर कब्जा करने का कोई इरादा नही ंहै।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: