Live 7 Bharat
जनता की आवाज

नाइजीरिया में सड़क हादसा, पांच की मौत

- Sponsored -

लागोस :नाइजीरिया के उत्तर पश्चिमी राज्य जिगावा में एक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के कम से कम पांच सदस्यों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि की।
जिगावा पुलिस के प्रवक्ता लवन शिसू एडम ने कहा कि सड़क दुर्घटना शुक्रवार को उस समय हुई, जब राज्य के मिगा क्षेत्र में डांगयतिन रोड के किनारे एक गांव में चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन पानी में गिर गया।
पुलिस ने बताया कि मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। उन्होंने कहा कि दो घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया और घटना की आगे की जांच की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि नाइजीरिया में अक्सर ओवरलोंिडग, खराब सड़क की स्थिति और लापरवाह ड्राइंिवग के कारण जानलेवा सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

Looks like you have blocked notifications!

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Breaking News: